वर्ल्ड ऐथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका में पॉच इनविटेशनल ट्रैक टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने 84.52 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर छह खिलाड़ियों के बीच हुए इस विश्व ऐथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीकी ऐथलीट डौव स्मिट को पछाड़ा जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ 82.44 मीटर का थ्रो किया था।