आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले के लिए मैच ऑफिशियल्स का एलान कर दिया है। दुबई में होने वाले इस मुकाबले के लिए वर्ल्ड कप 2023 का हिस्सा रहे पॉल राइफल और रिचर्ड इलिंगवर्थ को फील्ड अंपायरिंग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जो विल्सन थर्ड अंपायर होंगे जबकि श्रीलंका के कुमार धर्मसेना फोर्थ अंपायर होंगे।