वर्ल्ड चैम्पियनशिप मैच कैरेक्टर और विलपावर से होते हैं तयः कार्लसन के बयान पर गुकेश

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल मैच की क्वॉलिटी पर दुनिया के नंबर वन चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन की टिप्पणी पर गुकेश ने जवाब दिया है। एक इंटरव्यू में गुकेश ने कहा, "शायद कुछ गेम्स हाई-क्वॉलिटी गेम्स नहीं थे लेकिन मुझे लगता है कि विश्व चैंपियनशिप मैच केवल चेस से नहीं बल्कि बेहतर चरित्र और बेहतर विलपावर से तय होते हैं।"