वर्ल्ड चेस चैंपियन गुकेश को अपनी इनाम राशि पर धोनी की IPL सैलरी से ज़्यादा भरना होगा टैक्स

ग्रैंडमास्टर गुकेश डी ने सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 में तकरीबन ₹11.45 करोड़ की पुरस्कार राशि जीती है। आयकर विभाग के नियम के मुताबिक, गुकेश को अपनी पुरस्कार राशि पर 39%-42% टैक्स चुकाना होगा और इस लिहाज़ से उन्हें तकरीबन ₹4.67 करोड़ टैक्स देना होगा। यह राशि एमएस धोनी की आईपीएल-2025 की सैलरी (₹4 करोड़) से भी अधिक है।