रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 जीतने से पहले ग्रैंडमास्टर गुकेश डी की नेटवर्थ लगभग ₹8.26 करोड़ थी। चैंपियनशिप जीतने के साथ ही गुकेश ने ₹11.45 करोड़ की पुरस्कार राशि भी जीती। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन उन्हें ₹5 करोड़ इनाम देंगे। गुकेश के पास मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास कार भी है जो उन्हें उनके स्कूल ने गिफ्ट में दी थी।