वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप-2024 जीतने वाले ग्रैंडमास्टर गुकेश डी ने एक बोर्ड की ओर इशारा करते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बोर्ड पर 'आई नो आई एम प्रिटी बट प्लीज़ डू नॉट टच मी' (मुझे पता है कि मैं सुंदर हूं लेकिन कृपया मुझे मत छूना) लिखा है। गुकेश ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "मत छूना!"