19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में आयोजित हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी की ट्रॉफी वर्ल्ड टूर के तहत इंग्लैंड पहुंच गई है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। यह ट्राॅफी इंग्लैंड टूर से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का टूर पूरा कर चुकी है। वहीं, वर्ल्ड टूर के तहत यह ट्रॉफी आखिरी में भारत आएगी।