वर्ल्ड नंबर 3 शटलर ने 'बहुत ज़्यादा प्रदूषण' के कारण इंडिया ओपन से वापस लिया नाम

वर्ल्ड नंबर-3 पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी ऐंडर्स एंटोनसन ने बताया है कि उन्होंने बहुत ज़्यादा प्रदूषण के चलते इंडिया ओपन से नाम वापस ले लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि BWF ने नाम वापस लेने के लिए उन पर $5,000 (₹4.5 लाख) का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा, "उम्मीद है...गर्मियों में दिल्ली में वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान हालात बेहतर होंगे।"