वर्शिप ऐक्ट पर नई अर्ज़ी से SC हुआ खफा, कहा- याचिकाएं दायर करने की एक सीमा होती है

सीजेआई संजीव खन्ना ने 1991 के प्लेसेस ऑफ वर्शिप ऐक्ट को चुनौती देने वाली याचिकाओं की बढ़ती संख्या पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा, "याचिकाएं दायर करने की एक सीमा होती है। बहुत सारे अंतरिम आवेदन दायर किए गए हैं। हम शायद इस पर सुनवाई नहीं कर पाएं।" सुप्रीम कोर्ट ने ऐक्ट से जुड़ी 7 याचिकाओं पर सुनवाई टाल दी।