मशहूर अमेरिकी रिऐलिटी शो ‘Pawn Stars’ के एक एपिसोड की एक कहानी वायरल हो रही है। शो में एक महिला घर में पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहे एक ब्रोच (सजावटी पिन) को बेचने आई जिसकी कीमत उसने $2,000 से ज़्यादा नहीं सोची थी लेकिन 1800 के दशक के इस दुर्लभ डायमंड जेम ब्रोच के लिए उसे $15,000 मिल गए।