रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को पेश होने वाले बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे की छूट फिर से बहाल हो सकती है। कोविड-19 महामारी से पूर्व तक रेलवे में मेल-एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी ट्रेनों की टिकट बुकिंग पर 60-साल से ऊपर के पुरुषों को 40% और 58-साल से ऊपर की महिलाओं को 50% की छूट मिलती थी।