1985 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क व अप्रत्यक्ष कर) अधिकारी विवेक जौहरी ने बुधवार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। एम. अजित कुमार की जगह लेने वाले जौहरी इससे पहले बोर्ड के सदस्य थे। उनकी नियुक्ति को पिछले माह नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने मंज़ूरी दी थी।