वरिष्ठ कर्मचारियों समेत 4,500 कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी नहीं करेगी फ्लिपकार्ट: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक कंपनियों में चल रही छंटनी के बीच फ्लिपकार्ट ने 30% कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है। इससे कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारियों समेत लगभग 4,500 कर्मचारियों के प्रभावित होने की आशंका है। बकौल रिपोर्ट्स, फ्लिपकार्ट ने ग्रेड 10 और उससे ऊपर लेवल के कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी पर रोक लगाने का फैसला किया है।