वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने एनडीटीवी में सीनियर एग्ज़ीक्यूटिव एडिटर के पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। वह 1996 में एनडीटीवी से जुड़े थे। मंगलवार को इसके को-फाउंडर्स प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दिया था। अगस्त में अदाणी समूह ने एनडीटीवी में 29.18% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी।