वरुण का किसानों को लेकर योगी को खत, गन्ने का दाम बढ़ाने व डीज़ल पर सब्सिडी जैसी मांग कीं

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों को लेकर खत लिखकर गन्ने का दाम कम-से-कम ₹400/क्विंटल करने, गेहूं व धान की सरकारी खरीद पर ₹200/क्विंटल के अलग बोनस जैसी मांग की हैं। वरुण ने कहा कि किसानों के लिए बिजली की दरें कम हों और उन्हें डीज़ल पर कम-से-कम ₹20/लीटर की सब्सिडी दी जाए।