inshorts

वरुण गांधी ने गन्ने का दाम बढ़ाने को लेकर यूपी के सीएम योगी को दूसरी बार लिखा पत्र

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक महीने में दूसरी बार पत्र लिखकर गन्ने का दाम बढ़ाकर ₹400/क्विंटल करने की मांग की है। वरुण गांधी ने कहा कि यूपी के गन्ना किसानों की स्थिति दयनीय बनी हुई है और गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण किसान कर्ज़ में डूबे हुए हैं।