inshorts

वर्क फ्रॉम होम आरामदायक लेकिन भविष्य में इसके नुकसान होंगे: क्रेड के संस्थापक

क्रेड के संस्थापक कुणाल शाह ने कहा है कि जैसा घर से पढ़ाई का बच्चों पर असर हो रहा है वैसा ही प्रभाव वर्क फ्रॉम होम का युवाओं पर है। उन्होंने कहा, "कोई वास्तविक जुड़ाव नहीं। कोई वास्तविक सामाजिक व नेटवर्क कौशल नहीं। समझने और सीखने का भ्रम...आरामदायक है लेकिन आगे चलकर इसके नुकसान होंगे।"