इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन के खेल के बाद रोहित शर्मा ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार को सैल्यूट किया जिसकी तस्वीर वायरल हो गई। पत्रकार ने कहा कि अगर भारत स्वतंत्रता दिवस पर मैच जीतता है तो यह खास होगा। रोहित ने उन्हें सैल्यूट करते हुए कहा, "सैल्यूट सर...ऐसा हुआ तो बड़ी बात होगी।"