वर्चुअल सुनवाई के दौरान अंडरवियर में धूम्रपान करती दिखीं कोलंबिया की जज, हुईं सस्पेंड
कोलंबिया में वर्चुअल सुनवाई के दौरान बिस्तर पर लेटकर धूम्रपान करती दिखीं विवियन पोलानिया नामक जज को तीन महीने के लिए सस्पेंड किया गया है। पोलानिया कथित तौर पर एक आतंकी हमले से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही थीं और इस दौरान वह टॉप और अंडरवियर पहने दिखीं। बकौल पोलानिया, ऐंग्ज़ाइटी अटैक आने के कारण वह लेट गई थीं।