वर्चुअल सुनवाई के दौरान महिला के साथ अंतरंग होते दिखे मद्रास एचसी के वकील, निलंबित हुए

मद्रास हाईकोर्ट के एक वकील को वर्चुअल सुनवाई के दौरान एक महिला के साथ कथित तौर पर अंतरंग स्थिति में पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, वकील को यह आभास नहीं था कि उनका कैमरा चालू है और वह सुनवाई के समय उनके बगल में बैठी एक महिला को चूमते व गले लगाते दिखे।