इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने बुधवार को कहा, "वर्तमान में हम किसी भी रूसी क्लाइंट के साथ कोई काम नहीं कर रहे और किसी रूसी क्लाइंट के साथ काम जारी रखने की हमारी योजना नहीं है।" उन्होंने बताया, "रूस में हमारे 100 से भी कम कर्मचारी हैं।" इससे पहले खबरें थीं कि इन्फोसिस रूस में अपना दफ्तर बंद करेगी।