पूर्व दक्षिण अफ्रीकी पेसर वर्नन फिलैंडर ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20I के दौरान सूर्यकुमार यादव को लेकर ट्वीट किया, "यह बच्चा खेल सकता है...देखने के लिए रोमांचित हूं।" फिलैंडर अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए। एक यूज़र ने लिखा, "अंकल, वह बच्चा नहीं हैं।" एक अन्य ने लिखा, "वह किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण को अच्छा खेल सकते हैं।"