वर्ल्ड ऐथलेटिक्स ने टोक्यो ओलंपिक्स के 10 'जादुई पल' चुने हैं जिनमें इटली के हाई जंपर जियानमारको तांबरी व कतर के हाई जंपर मुताज़ बरशिम के गोल्ड मेडल साझा करने की घटना शामिल है। गवर्निंग बॉडी ने भारत के गोल्ड मेडल विजेता जैवनिल थ्रोअर नीरज चोपड़ा की जीत को भी शामिल किया और बताया कैसे उनकी प्रोफाइल बुलंदियों पर है।