वर्ल्ड ताइक्वांडो ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मानद ब्लैक बेल्ट उपाधि वापस ली

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद वर्ल्ड ताइक्वांडो ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी मानद ब्लैक बेल्ट उपाधि वापस ले ली है। गौरतलब है कि पुतिन को 2013 में ब्लैक बेल्ट उपाधि से नवाज़ा गया था। वर्ल्ड ताइक्वांडो ने ट्वीट किया, "यूक्रेन में निर्दोष लोगों पर क्रूर हमलों की वर्ल्ड ताइक्वांडो कड़ी निंदा करता है।"