वर्ल्ड बैंक प्रमुख पद के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय-अमेरिकी अजय बांगा को किया नामित
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को बताया कि वर्ल्ड बैंक का नेतृत्व करने के लिए अमेरिकी सरकार मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ और भारतीय-अमेरिकी अजय बांगा को नामित कर रही है। इससे पहले वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा था कि वह अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले जून-2023 तक अपना पद छोड़ देंगे।