आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट किदांबी श्रीकांत को ₹7 लाख नगद राशि दी। सीएम रेड्डी ने श्रीकांत को तिरुपति में बैडमिंटन अकेडमी बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन की भी पेशकश की है। गौरतलब है, श्रीकांत वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।