संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थाई प्रतिनिधि वैसिली नेबेन्ज़िया ने कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन द्वारा यूक्रेन में घोषित 'विशेष सैन्य अभियान' वर्षों से पीड़ित यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा, "हम यूक्रेन में नरसंहार बंद करना चाहते हैं...हम स्थिति का विश्लेषण करेंगे।" बकौल नेबेन्ज़िया, रूस ने यूएन के अनुच्छेद 51 के तहत कदम उठाया है।