पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह द्वारा अफगानिस्तान के खिलाफ लगाए गए छक्कों की तारीफ में ट्वीट करते हुए गलती कर दी जिसे लेकर फैन्स ने उन्हें ट्रोल किया है। उन्होंने इन छक्कों की तुलना भारत के खिलाफ जावेद मियांदाद के छक्के (1986) से की लेकिन उन्होंने 36 साल की जगह 26 साल पहले लिख दिया।