पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से बर्मिंघम में शुरू हो रहे 5वें टेस्ट के लिए अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने शुबमन गिल और चेतेश्वर पुजारा को बतौर ओपनर और नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी के लिए हनुमा विहारी को चुना। वहीं, उन्होंने रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को भी टीम में शामिल किया है।