वसीम जाफर ने चुनी अपनी ऑल-टाइम अंडररेटेड इलेवन, शिखर धवन को किया शामिल

वसीम जाफर ने अपनी ऑल-टाइम अंडररेटेड इलेवन चुनी है। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर को टीम का कप्तान बनाया है और तिलकरत्ने दिलशान को विकेटकीपर चुना है। जाफर ने शिखर धवन को भी शामिल किया है जबकि अन्य खिलाड़ियों में यूनिस खान, शिवनारायण चंद्रपॉल, माइकल हसी, पॉल कॉलिंगवुड, अब्दुल रज़्ज़ाक, रंगना हेराथ, चामिंडा वास और रेयान हैरिस शामिल हैं।