पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ वसीम जाफर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टी20I मैच के लिए अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी है। जाफर ने के.एल. राहुल और रोहित शर्मा को बतौर ओपनर जबकि दिनेश कार्तिक को बतौर विकेटकीपर चुना है। विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल अन्य खिलाड़ी हैं।