inshorts

वसीयत से नाम हटाने पर एमपी में दो बेटों ने की 70-वर्षीय पिता की 4 गोली मारकर हत्या

भिंड (मध्य प्रदेश) में दो लोगों ने वसीयत से अपना नाम हटाए जाने पर 70-वर्षीय पिता की शनिवार को दो अन्य के साथ मिलकर कथित तौर पर पॉइंट ब्लैंक रेंज पर 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। बुज़ुर्ग को आरोपी बेटों पर बड़े बेटे की ज़हर देकर हत्या करने का शक था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।