आईसीएमआर महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने भारत में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान को 1 साल पूरा होने पर कहा कि ये विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। भार्गव ने कहा, हमने एक साल में 156 करोड़ खुराकों का प्रबंध किया व 'वसुधैव कुटुम्बकम' की विचारधारा को लेकर भारत ने 100 से ज़्यादा देशों तक (कोविड-19) वैक्सीन पहुंचाईं।