वसूली के मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

ठाणे (महाराष्ट्र) पुलिस ने वसूली के एक मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने एक कारोबारी की शिकायत पर सिंह और 27 अन्य लोगों के खिलाफ 30 जुलाई को केस दर्ज किया था। बकौल कारोबारी, आरोपियों ने उसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर ₹1.25 करोड़ वसूले थे।