वहां कई फीट बर्फ जमी थी, हम भाग भी नहीं पाए: उत्तराखंड हिमस्खलन से बचाया गया मज़दूर
चमोली (उत्तराखंड) में माणा गांव के पास हिमस्खलन में फंसे 55 मज़दूरों में से 50 को बचा लिया गया जिनमें से 4 की मौत हो गई। बचाए गए एक मज़दूर ने बताया, "सुबह कंटेनर से बाहर निकलने पर तेज़ गड़गड़ाहट की आवाज़ सुनाई दी...सैलाब हमारी तरफ बढ़ रहा था...वहां कई फीट बर्फ जमी थी इसलिए हम भाग भी नहीं पाए।"