वह 10 महीने में उबर गई हैं: पत्नी को कैंसर होने के बाद उनके साथ तस्वीर शेयर कर नितिन कामत
ज़ीरोधा के सीईओ नितिन कामत ने अपनी पत्नी के कैंसर से उबरने का अपडेट देते हुए एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों रॉक क्लाइम्बिंग करते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, "सीमा...मैस्टैक्टमी, कीमोथेरेपी व रेडिएशन और...उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल की बदौलत बस 10 महीने में उबर गई हैं।" सीमा को नवंबर 2021 में ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला था।