मानसिक स्वास्थ्य पर विराट कोहली के इंटरव्यू के बाद उनके मैनेजर बंटी सजदेह ने कहा, "उन्होंने अपने करियर में केवल एक निश्चित समय में...मानसिक चुनौतियों का अनुभव किया है।" बकौल बंटी, "विराट अपने चाहने वालों के आस-पास होने पर...कभी भी अकेलापन महसूस नहीं करेंगे।" कोहली ने कहा था कि उन्होंने कभी-कभी प्यार करने वाले लोगों के बीच अकेलापन महसूस किया।