इंग्लिश बल्लेबाज़ जो रूट ने कहा है कि कंधे की चोट से जूझ रहे ऑलराउंडर क्रिस वोक्स इंग्लैंड के लिए पूरी जान लगाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, "वोक्स बहुत दर्द में हैं। हमने इस सीरीज़ में देखा है...पंत टूटे पैर के साथ बल्लेबाज़ी कर चुके हैं।" गौरतलब है कि वोक्स ने पहली पारी में बल्लेबाज़ी नहीं की थी।