वह इतने बेहतरीन हैं कि उन्हें देखकर मैं दंग रह गया था: साईं सुदर्शन को लेकर बटलर
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ जॉस बटलर ने साईं सुदर्शन की बल्लेबाज़ी की जमकर तारीफ की है। बकौल बटलर, जब पहली बार उन्होंने सुदर्शन को नेट्स में प्रैक्टिस करते देखा था तो वह दंग रह गए थे। बटलर ने कहा, "सुदर्शन खेल को समझने के लिए काफी मेहनत भी करते हैं। उन्हें वह मिल रहा है जिसके वह हकदार हैं।"