वह कहती रही कि 'मेरा हाथ मत छोड़ना': वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मरने वाली महिला की रिश्तेदार
वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मरने वाले 12 लोगों में गाज़ियाबाद की 35-वर्षीय महिला श्वेता सिंह भी थीं। सिंह की रिश्तेदार के मुताबिक, श्वेता की बहन सरिता ने उन्हें बताया था कि वह (श्वेता) कहती रही कि 'मेरा हाथ मत छोड़ना' लेकिन संतुलन बनाए रखना असंभव था। बकौल रिश्तेदार, उन्होंने श्वेता के फोन पर लगातार कॉल की थी।