वह तुरंत पद छोड़ें: कर्नाटक सीएम पर मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने पर शोभा करंदलाजे
कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर 'मुडा' घोटाला मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा है, "उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और मामले का सामना करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "उन्हें लोगों से कहना चाहिए कि अगर मुझ पर विश्वास है तो मैं इस्तीफा देता हूं...न्याय मिलने पर फिर सीएम बनूंगा।"