पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल के आक्रामक रुख को लेकर कहा है, "वह बतौर कप्तान अपनी टीम के लिए खड़े हो रहे हैं।" उन्होंने कहा, "वह दिखाना चाहते हैं कि अब यह उनकी टीम है और यह टीम इसी तरह खेलेगी। गिल ने टीम पर अपनी छाप छोड़ना शुरू कर दिया है।"