वह मुझे 5 एकड़ ज़मीन दे सकते थे, चलो भैंस भी ठीक है: ससुर के तोहफे पर अरशद नदीम
ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने अपने ससुर से तोहफे में भैंस मिलने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "वह मुझे 5 एकड़ ज़मीन दे सकते थे। चलो भैंस दे दी, यह भी अच्छा किया।" इसके बाद होस्ट के साथ नदीम हंसते दिखे। नदीम ने भारत के नीरज चोपड़ा को पछाड़ा था।