वह मुस्तफिज़ुर के साथ बल्लेबाज़ी नहीं कर रहे थे: धोनी के रन लेने से इनकार करने पर आकाश चोपड़ा

सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के चेन्नई में पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी के आखिरी ओवर में रन लेने से इनकार कर डैरिल मिचल को वापस भेजने को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उनकी आलोचना की है। आकाश ने कहा, "आप (धोनी) मुस्तफिज़ुर रहमान (बांग्लादेशी गेंदबाज़) के साथ बल्लेबाज़ी नहीं कर रहे थे। यह बहुत अजीब है।"