आरपीजी एंटरप्राइजेज़ के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक जताया है। गोयनका ने ट्वीट किया, "वह मेरे दोस्त...एक सज्जन व्यक्ति और प्रभावशाली इंसान थे। उन्होंने...शपूरजी पलौंजी को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और...टाटा समूह का कुशल नेतृत्व किया।" अहमदाबाद से मुंबई जाते समय सड़क हादसे में रविवार को उनका निधन हुआ।