पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि पदभार संभालने के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें अब तक फोन क्यों नहीं किया तो खान ने बाइडन को 'व्यस्त आदमी' बताया। उन्होंने कहा, "अमेरिका के साथ हमारा रिश्ता सिर्फ एक फोन कॉल पर निर्भर नहीं है...इसे (रिश्ता) बहुआयामी होने की ज़रूरत है।"