वह शब्दों से ज़्यादा अपने कामों से बोलते थेः मनमोहन सिंह के निधन पर हर्ष गोयनका

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उद्योगपति हर्ष गोयनका ने X पर पोस्ट कर कहा है, "मनमोहन सिंह सच्चे राजनेता थे जिनका शांत स्वभाव उनके परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाता था।" उन्होंने आगे कहा, "वह एक नेता थे जो शब्दों से ज़्यादा अपने कामों से बोलते थे। उन्होंने आधुनिक भारत को शालीनता से आकार दिया।"