संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह 'सही मायने में भारतीय उपमहाद्वीप की आवाज़' थीं। गुटेरेश के उप-प्रवक्ता ने बताया कि महासचिव ने मंगेशकर के परिजन और भारत के लोगों के प्रति संवदेना व्यक्त की है। गौरतलब है, 92-वर्षीय लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया था।