वह हमारे देश के मुद्दे पर क्यों बोल रहे हैं?: अल-कायदा प्रमुख के वीडियो पर मुस्कान के पिता

कर्नाटक की छात्रा मुस्कान खान की तारीफ करने वाले अल-कायदा प्रमुख अयमान अल ज़वाहिरी के बयान पर मुस्कान के पिता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं यह भी नहीं जानता कि वह कौन है...मैं अपने देश में खुश हूं...हमें अपने देश के मुद्दों के बारे में बोलने के लिए उनकी ज़रूरत नहीं है...वे हमारी शांति भंग कर रहे हैं।"