अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी आक्रमण के खतरे के बीच गुरुवार को अमेरिकी नागरिकों से यूक्रेन को तुरंत छोड़ने को कहा। बाइडन ने कहा, "हम दुनिया की...सबसे बड़ी सेनाओं में से...एक के सामने हैं...यह...स्थिति अलग है...हालात तेज़ी से बदल...सकते हैं।" बकौल बाइडन, अगर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो वह अमेरिकियों को बचाने के लिए सेना नहीं भेजेंगे।